फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 ऑटो एक्सपो में बीएस-6 व इलेक्ट्रिक-हाइब्रिड वाहनों पर रहेगा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
2020 ऑटो एक्सपो में बीएस-6 व इलेक्ट्रिक-हाइब्रिड वाहनों पर रहेगा जोर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। फरवरी 2020 में ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मॉर्ट में होने वाले ऑटो एक्सपो में इस बार ग्रीन मोबिलिटी के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए भारत स्टेज (बीएस)-6 वाहनों की लांचिंग की भरमार रहेगी। इसमें इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों पर ही जोर रहेगा।
वर्ष 2018 में ग्रेटर नोएडा में हुए ऑटो एक्सपो में कांसेप्ट इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को शोकेस किया गया था। वर्ष 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में मारुति, टोयटा, किआ, मर्सिडीज, टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियां अपने उन मॉडल्स को पेश करेंगी, जो छह माह से एक वर्ष में बाजार में उतरने वाले हों। अप्रैल 2020 में बीएस-6 लागू करने के भारत सरकार की मंशा को आगे बढ़ाते हुए लगभग सभी कार, स्पोर्ट्स यूटीलिटी व्हीकल (एसयूवी), मोटरसाइकिल, स्कूटी और बस जैसे वाहन मानकों को पूरा करने वाले होंगे।
विज्ञापन

7 से 12 फरवरी के बीच होने वाले इंडिया ऑटो एक्सपो में कई बड़ी कंपनियां अपने वाहन पेश करेंगी। इसमें चीन की ग्रेट वाल कंपनी देश में पहली बार इसी ऑटो एक्सपो से पर्दापण करने जा रही है। 2018 में जहां दुनिया की 10 बड़ी कंपनियों मे शुमार कोरिया की कंपनी किआ और हाल ही में भारत में अपने वाहन पेश करने वाली चीन की कंपनी एमजी मोटर्स ने विश्वव्यापी वाहन श्रंखला पेश की थी। इस बार दोनों ही कंपनियां इस ऑटो एक्सपो में भारतीय जरूरतों के अनुसार वाहनों को पेश करने वाली हैं।
स्टार्टअप कंपनियां भी लेंगी हिस्सा
वर्ष 2018 में हुए ऑटो एक्सपो में पहली बार कुछ स्टार्टअप कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इस बार अधिक संख्या में स्टार्टअप कंपनियां अपने वाहनों को शोकेस करेंगी।
विज्ञापन

बड़े नहीं छोटे स्टॉल ले सकती हैं कंपनियां
कुछ कंपनियों ने इस बार क्रास कटिंग की वजह से ऑटो एक्सपो में हिस्सा लेने की अनिच्छा जताई है। हालांकि, इनमें से कई कंपनियों से छोटे प्लेटफार्म लेने की बात चल रही है। आशा है कि यह कंपनियां भी ऑटो एक्सपो में दिखाई देंगी। वहीं, ग्रेटर वाल और एमजी मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियां अपने वाहन पेश करेंगी। इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक जोर रहेगा।
- सुगातो सेन, उप निदेशक सोसाइटी ऑफ इंडियन मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें