फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में विरोध दर्ज कराया है। अभिभावक मनीष कुमार ने बताया कि स्कूल वाले कॉपी-किताबें परिसर में ही बेच रहे हैं, जबकि साफ निर्देश हैं कि स्कूल परिसर में किताबें नहीं बेची जा सकतीं। साथ ही स्कूल वाले ही वेंडरों के नाम बता रहे हैं। केवल उन्हीं वेंडरों के पास किताबें मिल रहीं हैं।
विज्ञापन

शिकायत में अभिभावकों ने बताया कि जिला नियामक शुल्क समिति की बैठक के बिना ही स्कूलों की फीस बढ़ा दी। शिक्षा विभाग की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अभिभावक की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें