नोए़डा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं स्वतंत्र फेडरेशनों के संयुक्त आह्वान पर शहर में सीटू संगठन काला दिवस मनाएगा, जिसमें 1 अप्रैल से लागू होने वाले संशोधित श्रम कानूनों का विरोध किया जाएगा। सीटू सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कारखानों और औद्योगिक क्षेत्रों के कर्मचारियों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। ब्यूरो