फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल की कक्षाओं का संचालन शुरू

Fri, 31 Oct 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पैरामेडिकल के प्रथम बैच का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। पहले दिन ओरिएंटेशन सत्र में मौजूद बच्चों में उत्साह दिखा। 11 ब्रांचों में 107 छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल की 330 सीट हैं। 11 पाठ्यक्रम में 30-30 सीटें हैं। अब तक 159 छात्रों ने प्रवेश लिया है। बृहस्पतिवार से पैरामेडिकल के 11 कोर्सों की पढ़ाई शुरू हो गई। सीटी स्कैन टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन, हॉस्पिटल रिकॉर्ड कीपिंग टेक्नीशियन, नियोनेटल केयर टेक्नीशियन, ऑर्थोपेडिक एंड प्लास्टर टेक्नीशियन, एनेस्थीसिया टेक्नीशियन, ब्लड ट्रांसफ्यूजन टेक्नीशियन, इमरजेंसी केयर टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन में बच्चों को पहले दिन पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई।
प्राचार्य डॉ. रीना शर्मा ने कहा कि पैरामेडिकल शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है। इन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी आने वाले समय में समाज की सेवा का मजबूत आधार बनेंगे। कहा कि सभी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के अभिन्न अंग हैं। आपकी संवेदनशीलता और दक्षता ही रोगियों के जीवन में उम्मीद जगाती है। इस संस्थान का उद्देश्य तकनीकी कुशलता के साथ दृष्टिकोण से भी समृद्ध करना है। इस मौके पर डॉ. आज़म ख़ान, डॉ. योगेश कुमार यादव, डॉ. हिमानी सिंह, डॉ. हिमानी मोरे, डॉ. देवेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. मेघना अठवानी, डॉ. फिरोज आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें