फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महापंचायत...अंडरपास के लिए कमेटी गठित

Fri, 31 Oct 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- जेरपुर-पाली  अंडरपास को लेकर जेरपुर पाली के स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते ग्रा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव जेरपुर-पाली रेलवे स्टेशन के नजदीक अंडरपास की मांग को लेकर वीरवार को रेलवे स्टेशन के पास महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें 20 से अधिक गांवों से 400 लोग शामिल रहे। महापंचायत में सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय कमेटी बनाई गई जो अंडरपास की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों से मुलाकात करेगी। पंचायत के बाद रेलमंत्री और डीआरएम को संबोधित ज्ञापन जेरपुर-पाली रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को सौपा गया।
विज्ञापन

महापंचायत में सभी ने एकस्वर में कहा कि फुट ओवर ब्रिज की मांग कर अंडरपास के मामले के लटकाया न जाए। कप्तान दयाराम जेरपुर की अध्यक्षता में हुई महापंचायत में पाली, लावन, मालड़ा, जेरपुर, मांडोला, पालड़ी, गढ़ी, डिगरोता, भांडोर नीची, भांडोर ऊंची, दुलोठ अहीर, सोहड़ी, पायगा, निम्बी, जाटवास, खायरा, ऊष्मापुर, खातोद, डुलाना, कुरहावटा, माजरा खुर्द, जासावास, सीसोठ सहित 20 से अधिक गांवों के सरपंच व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
वक्ताओं ने कहा कि यह अंडरपास रेलवे व केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत किया जा चुका है। इस अंडरपास को लेकर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसका काम शुरू कराने की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अंडरपास की लंबे समय से मांग की जा रही है। इसके बनने से सतनाली क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों का सीधा जुड़ाव हो सकेगा। साथ ही हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की राहें भी सुगम होंगी और लोगों को रेलवे का भी लाभ मिल सकेगा। इस समय लोगों को रिवासा व कुरहावटा अंडरपास का सहारा लेना पड़ा रहा है।
-
कमेटी करेगी मुख्यमंत्री से मुलाकात
महापंचायत के दौरान सर्वसम्मति से कमेटी बनाई गई है। अब यह कमेटी अंडरपास के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग को लेकर रेलवे के अधिकारियों, स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगी। इस कमेटी में सरपंच देशराज पाली, सरपंच प्रतिनिधि विजयपाल पालड़ी, संदीप मालड़ा, कप्तान रामचंद्र पालड़ी, सरपंच रविंद्र ऊष्मापुर, हंसराज मांडोला, आशीष जेरपुर, प्रेम फौजी पाली शामिल हैं। इसके अलावा दीपचंद सेन मांडोला, हरिओम पूर्व सरपंच ऊष्मापुर, बहादुर सिंह नंबरदार जेरपुर, राजबीर पालड़ी, कप्तान रामकिशन पाली, अमित सरपंच धोली झांखड़ी, योगेश शर्मा जेरपुर, सुबेदार अवधेष पाली, सुधीर मांडोला, सीताराम जेरपुर, सतबीर जेरपुर, मोहित पंच जेरपुर, विक्रम जेरपुर, अश्वनी पालड़ी को भी कमेटी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें