उन्होंने अपने जन संवाद फाउंडेशन और सेविंग नेचर वेलफेयर सोसाइटी एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ समाज में एक सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों को जानता हूं, जो दूसरों की सेवा में खुद को खो देते हैं।
नोएडा में पृक्रति संरक्षण को लेकर सोमवार को आयोजित वेबीनार में सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मिश्रा ने बताया कि लोगों की मदद और प्रकृति की रक्षा करना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। पंकज ने पिछले कुछ वर्षों से अपना जीवन अन्य लोगों की सेवा और प्रकृति के संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने जन संवाद फाउंडेशन और सेविंग नेचर वेलफेयर सोसाइटी एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ समाज में एक सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों को जानता हूं, जो दूसरों की सेवा में खुद को खो देते हैं। उन्हीं से प्रभावित होकर पंकज मिश्रा ने इसे अपने जीवन में शामिल कर लिया।
जन संवाद फाउंडेशन और सेविंग नेचर वेलफेयर सोसाइटी एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने कोरोना काल में कई लोगों की मदद की। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पंकज मिश्रा भोजन, कपड़े और अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए लोगों की मदद की। साथ ही उनकी टीम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पौधरोपण को भी बढ़ावा देती है।
विज्ञापन
सेविंग नेचर वेलफेयर सोसाइटी एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ पंकज और उनकी टीम ने हाल ही में एक हजार से अधिक पेड़ लगाए हैं। पंकज ने पौधे लगाकर एक मिसाल कायम की है। लोगों को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। कोरोना काल में लोगों को हुई परेशानी और ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए पंकज ने कहा कि हरित भारत का संदेश राज्य के हर कोने-कोने में फैलाना चाहता हूं।