फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाई

Thu, 04 Sep 2025 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो27सोरोंजी में सूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। परिवर्तनी एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाई।पंचकोसी परिक्रमा समाज सेवा समिति के तत्वाधान में परिक्रमा का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से ही हर की पौड़ी में स्नान करने के उपरांत क्षेत्राधीश वराह मंदिर पहुंचकर पूजा की।
विज्ञापन

इसके बाद पंचकोसी परिक्रमा प्रारंभ हुई। श्रद्धालु गंगाजी हरि की पौड़ी की परिक्रमा करते हुए सूर्यकुंड, दूधेश्वर, बटुक भैरव मंदिर, जयदेवी पीठ, ग्राम देवी मंदिर, गोस्वामी तुलसीदास जन्म स्थान मंदिर होते हुए प्रथम पड़ाव 84 घंटे वाली मां मंदिर पहुंचे। उसके बाद सेडू नगला होते हुए बाछरू देव, सीता रसोई पहुंचे। यहां से प्रेम जी की बगीची, सिंगल वाले महाराज, करुआ देव महाराज, वनखंडेश्वर महादेव मंदिर, कपिल मुनि आश्रम, भागीरथ गुफा, चैतन्य महाप्रभु की बैठक, काला गोरा भैरव बाबा मंदिर होते हुए अंतिम पड़ाव भगवान वराह मंदिर पहुंचे।
शूकरक्षेत्र पंचकोसी परिक्रमा समाज सेवा समिति संयोजक शरद कुमार पांडे ने बताया कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व है। इसे पद्मा एकादशी, जल झूलनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान गंगा वराह महासभा अध्यक्ष सुनील तिवारी, रामदर्शन महेरे, प्रदीप उपाध्याय, सुरेंद्र महेरे, ओमप्रकाश मौर्य, सौरभ दीक्षित, अशोक धमनावत, श्याम किशोर वर्मा, शिवानंद उपाध्याय, सोमदत्त पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें