फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैनकेक श्रेणी में गिरी बिल्डिंग से बचाव कार्य हुआ दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन

-वीएलसी की मदद से एनडीआरएफ ने तलाशी मजदूरों की लोकेशन, बाकियों की तलाश
काव्यांश मिश्रा
यमुना सिटी। नगला हुकुम सिंह क्षेत्र में ढही इमारत पैनकेक श्रेणी ( फर्श का एक-दूसरे के ऊपर गिरना ) में गिरी। एनडीआरएफ टीम के विशेषज्ञ ने बताया कि इस वजह से दबे हुए मजदूरों की सही लोकेशन तलाशने में दिक्कत आ रही। इमारत की कई लेयर के नीचे दबने के चलते तमाम गैजेट्स भी मजूदरों की उचित लोकेशन बताने में नाकाम रहे। हालांकि की टीम ने अपने अनुभव के हिसाब से मजदूरों को बाहर निकाला।
सुबह करीब दस बजे के करीब हुआ हादसे में लापता मजदूरों की तलाश देर शाम तक जारी रही। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट कुबेर शर्मा ने बताया कि करीब 80 जवान घटनास्थल पर रात तक मजदूरों की तलाश कर रहे हैं। सही लोकेशन न पता होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में समय ज्यादा लगा। जिससे शाम के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन और गंभीर हो गया। जेसीबी, कटर की भी मदद भी ली गई, लेकिन बाकि मजदूरों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच डॉग स्क्वायड को भी बुलाया, लेकिन वह भी असफल रहा। विक्टिम लोकेशन कैमरा (वीएलसी) से भी तलाशा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों सबसे संवेदनशील है पैनकेक श्रेणी
अधिकारियों के अनुसार इमारत ढहने को विभिन्न श्रेणी में विभाजित किया गया है। जिसके आधार पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाता है। इसमें वी आकार पतन, जिपर, कैंटिलीवर और पैनकेक होता है। पैनकेक पतन श्रेणी में फर्श अपनी क्षमता खो देता है और ढह जाता है जिससे ऊपर बने फ्लोर भी ढह जाते हैं और इमारत का सारा मलबा इकट्ठा हो जाता है। कई लेयर बन जाने से इसे पैनकेक पतन श्रेणी कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें