फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भंगेल एलिवेटेड रोड पर ट्रैफिक की नई पटकथा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- फोटो हैं।
विज्ञापन

-ट्रायल के दौरान चढ़ाई-उतराई पर फंसा ट्रैफिक, अब सुधार करने की तैयारी
-27 करोड़ की लागत से लगाए जाएंगे साउंड बैरियर, फिल्म सिटी व महामाया फ्लाईओवर के पास संकेतक बोर्ड लगेंगे

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। भंगेल एलिवेटेड रोड के लिए प्राधिकरण ट्रैफिक प्लान तैयार करेगा। साथ ही वाहनों का शोर कम करने के लिए ऊपर साउंड बैरियर लगाए जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण ने पिछले 24 घंटे का ट्रैफिक ट्रायल देखने के बाद यह निर्णय लिया है। ट्रायल के दौरान देखा गया कि भंगेल एलिवेटेड रोड पर वाहन तो दौड़ने लगे हैं। लेकिन दोनों छोर सेक्टर-40-42 और 82 की तरफ चढ़ने और उतरने वाला ट्रैफिक फंसने की समस्या सामने आई है। ट्रैफिक प्लान प्राधिकरण यातायात पुलिस के साथ मिलकर तैयार करेगा। इसके अलावा भी कुछ और काम भी कराने का निर्णय लिया गया है।



प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार व बुधवार को एलिवेटेड रोड पर ट्रायल के तौर पर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-40 की तरफ सेक्टर-82 की ओर चढ़ने वाले वाहन फंस रहे हैं। विपरीत दिशा से आकर वाहनों का एलिवेटेड पर चढ़ना, रोड के नीचे बाएं तरफ जाने वाले वाहनों का अचानक लेन बदलना इसका कारण है। इसी तरह सेक्टर-42 की तरफ भी नीचे और ऊपर से सेक्टर-18 की ओर जाने वाला ट्रैफिक फंस रहा है। प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल ने बताया डिवाइडर, नो-लेन चेंज जोन, सड़क चौड़ीकरण समेत काम किए जाएंगे। फिल्म सिटी व महामाया फ्लाईओवर के पास संकेतक बोर्ड लगेंगे।
विज्ञापन


गति सीमा 60 किमी रखने की तैयारी, कैमरे भी लगेंगे

प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि एलिवेटेड रोड पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा रखने पर विचार किया जा रहा है। इसका उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस चालान की कार्रवाई करेगी। निगरानी व चालान के लिए एलिवेटेड पर कैमरे भी लगाए जाएंगे। इन कैमरों को नोएडा एलिवेटेड रोड की तरह इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से जोड़ा जाएगा।

वाहनों के शोर से मिलेगी निजात

4.5 किलोमीटर के एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ अगाहपुर, सेक्टर-40, 49, 48, 107 बरौला, भंगेल गांव की आबादी है। आगे वाहनों का शोर आस-पास के सेक्टर और गांव के निवासियों को परेशान कर सकता है। इसको देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने साउंड बैरियर लगेंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है। 27 करोड़ रुपये लागत की मंजूरी भी मिल गई है। प्राधिकरण टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन


कोंडली नाले का पुल 6 करोड़ रुपये से होगा चौड़ा

सेक्टर-40 की तरफ से चढ़ने वाला ट्रैफिक सेक्टर-82 की तरफ जहां उतरता है कुछ ही दूरी पर कोंडली नाले पर बना पुल है। यह पुल संकरा होने पर वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम लग जाता है। इस पुल से एनएसईजेड से भंगेल आने वाला ट्रैफिक भी विपरीत दिशा में आता है। इसको देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने इस पुल को चौड़ा कराने का निर्णय लिया है। इस पर करीब 6 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। यह लागत नोएडा प्राधिकरण देगा और पुल चौड़ा कराने का काम सिंचाई विभाग करवाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें