फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मालब गांव के पास पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मालब गांव के पास नूंह खंड के गांव नलहड निवासी तारीफ पुत्र सिराजु अपनी पत्नी रूबीना के साथ नगीना जाने के लिए खड़े हुए थे। इसी दौरान फिरोजपुर झिरका की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पति-पत्नी दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। उनका एक साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जोकि नलहड़ मेडिकल कॉलेज में उपचारधीन है। वहीं, इस मामले की सूचना पाकर आकेड़ा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इस दौरान कुछ समय के लिए रोड पर जाम लग गया। लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते थोड़ी देर बाद जाम को खुलवाया गया। दुर्घटना के दौरान कंटेनर सड़क से नीचे एक गहरे गड्ढे में जा गिरा। आरोपी कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
हर सप्ताह होते हैं हादसे
जिले के सबसे व्यस्त गुरुग्राम अलवर हाइवे पर हर सप्ताह कई लोगों की जान जाती है इसका मुख्य कारण रोड का सिकुडना है यह मार्ग कई प्रदेशों को जोडने वाला है जिस पर हर समय वाहनों की काफी भीड़ होती है। इसी कारण यहां पर दुर्घटनाएं अधिक होती है।
विज्ञापन

खूनी रोड को चौड़ीकरण कराने की मांग
जिले में लंबे समय से गुरुग्राम अलवर हाइवे पर बढ़ रहे हादसों के कारण इस मार्ग को खूनी रोड के नाम से जाना जाता है। हाल में जिले के तीनों विधायकों ने इस मार्ग को चौड़ा कराने के लिए विधानसभा में आवाज को उठाया था लेनिक अभी तक सरकार की और से इस मार्ग को पूरा कराने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

क्या कहते है अधिकारी
इस बारे में नूंह सदर थाना प्रभारी अजयबीर भड़ाना ने कहा कि सडक़ दुर्घटना में मृतक पति पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें