फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी से आ रहे धान को हथिनीकुंड बैराज पर रोका

Thu, 23 Oct 2025 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
ह​थिनी कुंड बैराज पर धान से भरे वाहन रोकने पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उत्तर प्रदेश से हरियाणा की मंडियों में धान लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को हथिनीकुंड बैराज पर पुलिस व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग के अधिकारियों की ओर से रोक दिया गया। इससे हथिनीकुंड बैराज पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसने से लोग परेशान रहे।
वहीं दो दिन से रोकी गई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों और किसानों की परेशानी को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व किसान हथनीकुंड बैराज पर उत्तर प्रदेश की तरफ एकत्रित हुए। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष सचिंद्र राणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश से धान लेकर हरियाणा की मंडियों में बेचने जा रहे किसान दो दिन से हथनीकुंड बैराज पर डेरा जमाए हुए थे। इस पर उन्होंने बैराज पर पल्ली बिछाकर प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी छछरौली के सचिव ऋषि राज ने बताया कि हरियाणा की मंडियों में केवल हरियाणा के किसानों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाएं हुए अनाज को ही खरीदा जा रहा है। हथिनीकुंड बैराज पर एकत्र उत्तर प्रदेश के किसानों को उनके अनाज सहित वापस भेज दिया गया। अगर वह हरियाणा में प्रवेश करते हैं तो विभाग की ओर से उनका धान नहीं खरीदा जाएगा।

हथिनी कुंड बैराज पर धान से भरे वाहन रोकने पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें