फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेजिडेंशियल टावर में चला रहे ओयो, बाहरी को दे रहे पनाह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

-सेक्टर 168 स्थित गोल्डन पाल्म सोसाइटी का मामला, एओए को सिटी मजिस्ट्रेट का नोटिस, ओयो बंद करवाने के निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाल्म सोसाइटी के टावर में अवैध रूप से चल रहे ओयो होटल को बंद करने के निर्देश जारी हुए हैं। इस संबंध में सोसाइटी निवासी गजेंद्र कुमार सिंह की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से सोसाइटी की अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) को नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई है

सोसाइटी निवासी गजेंद्र ने बताया कि सोसाइटी के ओ टावर में ओयो होटल चलता है। ओयो होटल में बाहरी लोगों का आना जाना अधिक रहता है। ऐसे में रेजिडेंशियल एरिया में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ गया है। सिटी मजिस्ट्रेट के नोटिस में यह कहा गया है कि यहां पर पहले ही नोएडा प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी किया गया था। वाणिज्यिक गतिविधियों को बंद करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी एओए ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया।
विज्ञापन

एओए को देना होगा स्पष्टीकरण
नोटिस के मुताबिक एओए को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा और इसके साथ ही सोसाइटी में हो रही वाणिज्यिक गतिविधियों को भी बंद करना होगा अन्यथा एओए के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोट
इस संबंध में अबतक हमें कोई नोटिस नहीं मिला है। इसके अलावा यहां पर कोई ओयो होटल नहीं चल रहा है। यदि किसी शिकायतकर्ता के पास कोई साक्ष्य हैं तो हमारे समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
दीपेंद्र चौधरी, एओए अध्यक्ष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें