फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 500 से अधिक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इनाम घोषित था।
इसके अलावा एक हिस्ट्रीशीटर और वाहन चोरी गिरोह (खूंटैल) से जुड़े दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 20 उद्घोषित अपराधियों सहित पांच जमानत तर्क आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है । शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले में 50 स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां पुलिस की निगरानी बढ़ाकर 28 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है।
विज्ञापन

साइबर अपराध के मामलों में भी पुलिस ने सख्ती दिखाई है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी 25 मनचलों पर कार्रवाई की गई है। लूट के मामलों में उल्लेखनीय कमी देखने को मिली है। पिछले महीने एक भी लूट का मामला दर्ज नहीं हुआ, जबकि इससे पहले बीते साल अप्रैल माह में कुछ घटनाएं सामने आई थीं ।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है और भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर भी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। शादी समारोहों में हुड़दंग, वाहनों पर खड़े होकर नाचने-गाने जैसी गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए एक मामले में दूल्हे, उसके पिता सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर छ: वाहनों को जब्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें