फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंटेनर की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला नूंह के थाना सदर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गुंडबास निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपने साथी जाकिर निवासी गांव कोट (जिला पलवल) के साथ मोटरसाइकिल पर तावड़ू से नूंह आ रहा था। रास्ते में गांव सोंख के पास सड़क किनारे खड़े अरसद और वारिस से मिलने के लिए वे रुके। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार कंटेनर ने लापरवाही से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे साहिल, जाकिर और अरसद घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान जाकिर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक की पहचान आस मोहम्मद निवासी बिछौर के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें