फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टरों में जलभराव को लेकर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
श्याम सिंह यादव
विज्ञापन
निवासी बोले-पहले हो जाती नाले नालियों की सफाई तो नहीं होता जलभराव
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गांवों से लेकर सेक्टरों में सोमवार की सुबह हुई बारिश के चलते जलभराव हो गया, जिससे निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि उनके साथ सबसे ज्यादा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जिसके चलते गांव की दुर्दशा हो रही है।

सेक्टर-71 स्थित साईं अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए संरक्षक श्याम सिंह यादव ने बताया कि सेक्टर-71 से 117 को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर अक्सर जलभराव होता है। कई बार नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत कर ड्रेनेज सिस्टम बेहतर करने की मांग की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला गया। यही हाल सेक्टर- 45, सदरपुर, सेक्टर-44 स्थित छलेरा, सेक्टर-66 मामूरा, सेक्टर-77 और सेक्टर-71 के अन्य इलाकों का भी है। इन इलाकों में खराब पड़े ड्रेनेज सिस्टम और नालियों की सफाई न होने के कारण जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

मेरे सेक्टर में जलभराव आम हो चुका है। यहां तक कि मूलक कुश्ती अखाड़े के पास समस्या और बढ़ जाती है। प्राधिकरण को जल निकासी पर ध्यान देना चाहिए। -श्याम सिंह यादव, सेक्टर-71, आरडब्ल्यूए संरक्षक
मेरे गांव में अक्सर जलभराव की समस्या आती है। सोमवार को भी बारिश के बाद गलियों में जलभराव हो गया। जिसके चलते पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। -संदीप राजपूत, सेक्टर-45, सदरपुर
हमारे गांव की कई नालियां खुली पड़ी हैं। बारिश का पानी गलियों में भरने से अक्सर समस्या और बढ़ जाती है। पता ही नहीं चलता कब कहां नालियां या सीवर के मेनहोल खुले हुए हैं। -प्रमोद चौहान, गिझौड़, सेक्टर-53
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण ने यदि समय रहते नाले नालियों की सफाई करा दी होती तो शायद जलभराव की समस्या ही पैदा न होती। सफाई न होने से पानी निकल ही नहीं रहा है। -गौरव, सदरपुर

श्याम सिंह यादव

श्याम सिंह यादव

श्याम सिंह यादव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें