फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संदेह के घेरे में आए पेयजल आपूर्ति के अन्य काम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में पेजयल आपूर्ति के काम में हुए खेल के उजागर होने के बाद खलबली मची हुई है। राज्य सेक्टर पेयजल की अन्य योजनाएं भी संदेह के घेरे में आ गई हैं। सोमवार को इस मामले में जांच बैठ सकती है। विस्तृत जांच में और भी कामों में हेराफेरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


पेजयल आपूर्ति के वर्ष 2022-23 सत्र के कार्याों में गड़बड़ी हुई। वर्ष 2023 में नगला भीम कलवारी में पाइप लाइन व घरों में कनेक्शन देने के लिए टेंडर निकला। फर्म को काम भी मिला और भुगतान भी हुआ, लेकिन लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका। पाइप लाइन बिछाने के नाम पर तीन बार में फर्म को 40.13 लाख रुपये का भुगतान किया गया। नगला भीम के लोगों ने बताया कि पिछले तीन सालों में यहां पाइप लाइन बिछाने का कोई काम हुआ ही नहीं है। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद संबंधित अधिकारी व ठेकेदार ने बचाव के रास्ते ढूंढने शुरु कर दिए हैं। सोमवार को पालिका दफ्तर खुलेगा तथा इस काम की फाइलें टटोली जाएंगी। एमबी में दर्ज काम का विस्तृत ब्यौरा भी देखा जाएगा। ईओ नगर पालिका रोहित सिंह ने प्रकरण में जांच की बात कही है। इधर डीएम ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें