फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चर्म रोग के 257 और शुगर के 118 मरीज मिले

Mon, 17 Nov 2025 01:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
अमित कुमार, जन आरोग्य मेला - फोटो : 1
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। ज्यादातर मरीज खांसी, पेटदर्द और बुखार से पीड़ित मिले। मरीजों को इलाज के साथ दवाएं दी गईं। स्वास्थ्य केंद्रों पर आए मरीजों में से सबसे ज्यादा चर्म रोग के 257 और ब्लड शुगर के 118 मरीज मिले। साथ ही शिविर में बुखार के 47 तो 23 मरीज मलेरिया के लक्षण के मिले। कुल 1328 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर इलाज कराने सबसे ज्यादा महिलाएं पहुंची। इनमें सबसे ज्यादा स्कीन, पेट दर्द, बुखार, घुटने में दर्द, उल्टी दस्त के मरीज शामिल रहे। इसके साथ ही स्कीन की समस्या और ब्लड प्रेशर की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इन मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया और दवा ली। शिविर में जांच कराने आई परदेशिया, अंजुमा आदि ने बताया कि उन्हें खांसी और बुखार है। शिविर में मौजूद चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया और दवाएं दीं। यहां पर 113 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। डॉक्टर ने बताया कि इन दिनों स्कीन संबंधी मरीज अधिक आ रहे हैं। इस मौके पर डॉ नागेंद्र, सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। पीएचसी रोसया बाजार में लगे जन आरोग्य मेले में 41 मरीज देखे गए। यहां पर
फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पाण्डेय, चंद्र कला आदि मौजूद रही। सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे शिविर में 1328 मरीजों का इलाज हुआ है। पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

अमित कुमार, जन आरोग्य मेला- फोटो : 1

अमित कुमार, जन आरोग्य मेला- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें