नोएडा(संवाद)। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने रविवार को संगठन विस्तार की बैठक निठारी बारात घर में आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता डॉ. रोहतास ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष महेश तंकर ने किया।
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि संगठन की लोकप्रियता को देखते हुए निठारी गांव में भारी संख्या में लोग जुड़े। संगठन में शामिल होने वालों में नरेश शर्मा, पियूष अंबावता, मनोज शर्मा, सन्नी कौशिक, नीरज जाटव, अकरम, प्रशांत, अरुण, नितिन, मनोज सैन, राहुल अंबावता, परविंदर, जयकिशन, कौशल, रवि जाटव, विमल शर्मा, अनिल नागर, अरविंद कुमार, अरुण कुशवाह आदि प्रमुख थे। बैठक में परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर, महानगर उपाध्यक्ष हरि अवाना, युवा महानगर अध्यक्ष राजकुमार मोनू, युवा उपाध्यक्ष गोविंद अंबावता, हरेन्द्र बैसोया, बबलू यादव, विजयपाल भाटी, सुनील अंबावता, अरुण गौतम, लोकेश चौहान आदि उपस्थित रहे।