सफायर इंटरनेशनल स्कूल में लैपिस लाजुली का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मीडिया साक्षरता और डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को सफायर इंटरनेशनल स्कूल में इंटर स्कूल फेस्ट लैपिस लाजुली का आयोजन किया। कार्यक्रम की थीम माइंड ओवर मीडिया डिकोड, डॉट जस्ट स्क्रॉल रही।
नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 21 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें पेट टेल्स, जिंगल जेम, मिनी न्यूज रिपोर्टर, मीडिया ट्रायल रूम, न्यूज नेटवर्क नायर, एल्गोरिदमिक एम्पायर और डोपामाइन सर्किट जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने एआई, कोडिंग, मीडिया विश्लेषण, सोशल मीडिया प्रभाव और रचनात्मक अभिव्यक्ति जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में अभिभावकों को भी निर्णायक मंडल का हिस्सा बनाया गया।
समापन समारोह में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उप-प्रधानाचार्या दिव्या कपूर ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में 21वीं सदी के कौशल, रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और जिम्मेदार नागरिकता के गुण विकसित करते हैं।
कार्यक्रम दिल्ली एनसीआर के 21 विद्यालयों के करीब 450 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन जीवन कुमार जैन, डायरेक्टर अंजलि जैन, डायरेक्टर व स्कूल प्रमुख सौरभ सहगल मौजूद रहें।
--------------------
नेहा शर्मा
सफायर इंटरनेशन स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन