नोएडा (संवाद)। सेक्टर-113 स्थित वीओसी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए 25 ओवर के मुकाबले में वीएमएस ने दिल्ली किंग्स को 32 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीएमएस ने 18 ओवर में 157 रन बनाए। दर्शन ने 46, विवेक ने 30 और अजय कुमार यादव ने 29 रनों की पारियां खेलीं। जवाब में दिल्ली किंग्स की टीम 16.4 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। राज कुमार पाल ने 58 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। अजय कुमार यादव ने 22 रन देकर पांच विकेट लिए और 29 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।