फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी को संपत्ति लौटाने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट ने एक महिला को आदेश दिया है कि वह अपने पति को उसकी संपत्ति का कब्जा वापस दे। अदालत ने कहा कि महिला यह साबित नहीं कर सकी कि संपत्ति उसकी है।
विज्ञापन

जिला न्यायाधीश अंकुर जैन ने पति के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि संपत्ति के विक्रय पत्र (सेल डीड) में पति का नाम दर्ज है। साथ ही, महिला के पास ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे वह मालिकाना हक साबित कर सके। अदालत ने यह भी बताया कि महिला ने 2007 के विक्रय पत्र को कभी चुनौती नहीं दी। मामला उस समय शुरू हुआ जब पति ने अदालत में याचिका दायर की कि उसकी पत्नी ने वैवाहिक विवाद के बाद उसे घर से निकाल दिया है। पति ने बताया कि जिस संपत्ति से उसे निकाला गया, वह उसी के नाम पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें