फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेल में झगड़े का बदला लेने को अशोक प्रधान गैंग के बदमाश पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी, उत्तराखंड के लिए उपयोगी।
विज्ञापन


-नजफगढ़ इलाके की घटना, पुलिस ने उत्तराखंड मसूरी से दो शूटरों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने जेल में हुए झगड़े का बदला लेने के लिए हिमांशु उर्फ भाऊ के निर्देश पर अशोक प्रधान गैंग के बदमाश पर गोली चलाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गोलीबारी में रोहित नाम का बदमाश बाल-बाल बच गया था। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मनीष और हिमांशु के रूप में हुई है। दोनों हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग से जुड़े हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर को पुलिस को अर्जुन पार्क नजफगढ़ में गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर छानबीन के दौरान पुलिस को गली में चार पांच खोखे और कारतूस मिले। शिकायतकर्ता रोहित ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ सिगरेट पी रहे थे, तभी ब्रेजा कार सवार तीन बदमाश वहां आए और जान मारने के इरादे से उनपर गोलीबारी कर दी। उनलोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने हमलावरों की धर पकड़ के लिए वाहन चोरी निरोधक शाखा के निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसी बीच पुलिस को 30 अक्तूबर को पता चला कि गोलीबारी करने वाले दो बदमाश मसूरी, उत्तराखंड की ओर जा रहे हैं। तकनीकी जांच से इस बात की पुष्टि होने के बाद पुलिस की टीम मसूरी पहुंची। पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में हुए झगड़े का बदला लेने के लिए करवाया हमला

पूछताछ में पता चला कि दीपक नाम का बदमाश हिमांशु उर्फ भाऊ और नवीन बाली गैंग का सदस्य था। उसपर चोरी और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। झज्जर जेल में रहने के दौरान उसका रोहित लांबा से झगड़ा हो गया था। हाल ही में दीपक जेल से रिहा हुआ और उसने इस बात की जानकारी विदेश में रहने वाले हिमांशु उर्फ भाऊ को दी। विरोधी गैंग का सदस्य होने की वजह से हिमांशु भी उसकी हत्या करवाना चाहता था। दीपक मनीष और हिमांशु से मिला और वारदात को अंजाम देने के लिए कहा। फिर उनलोगों ने एक दोस्त से ब्रेजा कार लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और गोलीबारी कर दी। हिमांशु उर्फ भाऊ ने योजना सफल रहने पर दोनों को अच्छी खासी रकम देने का वादा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें