फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पान मसाला और तंबाकू अलग-अलग दुकान पर बेचने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पान मसाला और तंबाकू अलग-अलग दुकान पर बेचने का विरोध
विज्ञापन

- दुकानदारों ने दी चेतावनी, सख्ती और कार्रवाई के खिलाफ किया जाएगा प्रदर्शन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एक ही दुकान पर पान मसाला और तंबाकू की बिक्री पर रोक का विरोध शुरू हो गया है। एक जून से लागू आयुक्त खाद्य सुरक्षा के आदेश के खिलाफ स्थानीय दुकानदारों ने मोर्चा खोला है। उनका कहना है कि इससे दुकानदारों की आय सीधे तौर पर प्रभावित होगी। कोई भी दुकानदार अलग-अलग दुकान खोलकर इनकी बिक्री नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को इस आदेश के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों की बैठक बरौला में हुई। बैठक में पान मसाला और तंबाकू की अलग-अलग दुकानों पर बिक्री के सरकारी आदेश का विरोध जताया है। व्यापारियों का कहना है कि इससे छोटे दुकानदार पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे। कई दुकानदार तो ऐसे हैं जिनके परिवार रोजाना की कमाई पर ही निर्भर हैं। अगर इसे नहीं रोका गया तो व्यापारी सड़क पर उतरकर अपना विरोध-प्रदर्शन दर्ज करेंगे। बैठक में अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस आदेश को हटाने की मांग की है। चेयरमैन राम अवतार सिंह ने कहा, फुटकर बेचने वाले दुकानदार अलग कैसे कर सकते हैं, इससे वह पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे। यह नियम छोटे व्यापारियों के हित में नहीं है। दुकान पर पान मसाला व तंबाकू बेचते पकड़े जाने पर पहले नोटिस, फिर मुकदमा व सुनवाई के बाद जुर्माने की कार्रवाई होगी। अधिकतम दो लाख रुपये तक जुर्माना का प्रावधान रखा गया है। वरिष्ठ महामंत्री दिनेश महावर, मनोज भाटी, राधेश्याम गोयल, मूलचंद गुप्ता, संदीप चौहान समेत व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें