फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर की सीएचसी में फ्री सेवाएं दे रहे नेत्र रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग में हुआ था चयन, घर मेंं रहकर कर रहे हैं लोगों की सेवा
विज्ञापन


- हर दिन सीएचसी में आने वाले मरीजों को नि:शुल्क देखते हैं नेत्र रोग विशेष

पुनीत कुमार
यमुना सिटी। मन में जब सेवा का जज्बा हो तो महंगे पैकेज भी बेकार हो जाते हैं। इसका उदाहरण जेवर सीएचसी में लोगों को सेवाएं देने वाले नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतन शर्मा हैं, जो बिना किसी वेतन और पैकेज के लोगों का मुफ्त इलाज कर रहे हैं। डॉ. चेतन जेवर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और जेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं देते हैं। इसके लिए उन्हें सरकार से कोई वेतन भी नहीं मिलता है।
जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से नेत्र रोग विशेषज्ञ की कमी बनी हुई थी। सरकार की ओर से पहले यहां चिकित्सक की तैनाती थी, लेकिन उनका ट्रांसफर होने के बाद आंखों के रोग से परेशान लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा था। जिसके बाद डॉ. चेतन शर्मा ने जेवर की सीएचसी में अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दी। वह हर दिन सीएचसी में अपना पूरा समय देते हैं और आंखों की समस्या से जूझ रहे लोगों का इलाज करते हैं। जेवर सीएचसी में हर दिन आंखों के 35-40 से मरीज आते हैं।
विज्ञापन


नवंबर 2025 से दे रहे हैं फ्री सेवाएं

जेवर सीएचसी में फ्री सेवाएं देने वाले नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतन शर्मा ने बताया कि वह नवंबर 2025 से जेवर सीएचसी में लोगों को उपचार दे रहे हैं। उनका चयन स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीबी नगर में हुआ था, लेकिन उन्होंने वहां ज्वाइन न करके अपने क्षेत्र में लोगों को सेवाएं देने को वरीयता दी। जबकि उन्हें इसके लिए विभाग से कोई वेतन या भत्ता भी नहीं मिल रहा है। डॉ. चेतन ने बताया कि अपने गांव में रहकर लोगों की सेवा करने में उन्हें काफी अच्छा लगता है।
विज्ञापन


जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से नेत्र रोग विशेषज्ञ की कमी थी। डॉ. चेतन की ओपीडी में मरीजों को अच्छा परीक्षण व इलाज मिल रहा हैं । - डॉ. मो. सर्फे जेया, सीएचसी अधीक्षक, जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें