नोएडा। सेक्टर-70 स्थित पीजी के कमरे से दो लैपटॉप चोरी होने के मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-70 स्थित बसई गांव के एक पीजी में रहने वाले विवेक यादव ने बताया कि 29 मार्च को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। चोर कमरे से दो लैपटॉप, कलाई घड़ी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो