फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टरों में बने ओपन जिम हुए बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टरों में बने ओपन जिम हुए बदहाल
विज्ञापन


कहीं उखड़े मिले पत्थर तो कहीं खराब पड़े हैं उपकरण
माई सिटी रिपोर्टर
नोेएडा। शहर के सेक्टरों में युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए करीब सात साल पहले स्थापित हुईं ओपन जिम अब बदहाल होने लगी हैं। करीब एक साल से इनकी देखरेख न होने से कई उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं और परिसर के पत्थर भी उखड़ने लगे हैं।
सेक्टर-47 आरडब्ल्यूए महासचिव संजय चौहान ने बताया कि सेक्टर में करीब सात साल पहले बने ओपन जिम की मरम्मत समय पर न होने के कारण यह और भी खराब होते जा रहे हैं। इस ओपन जिम के करीब चार पांच उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। कई बार शिकायत की गई है, करीब दो महीने पहले भी कहा गया था। सोशल मीडिया के माध्यम से भी कहा गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। यही हाल सेक्टर 82 पॉकेट सात में बने ओपन जिम का भी है। सेक्टर 82 पॉकेट सात आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि जहां नोएडा प्राधिकरण ने इनकी मरम्मत के लिए पिछले एक साल पहले तक निजी कंपनी को टेंडर देकर इनका मेंटेनेंस कराया था लेकिन करीब एक साल से इनका मेंटेनेंस न होने के कारण फिलहाल चार-पांच उपकरण क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
निवासियों ने बताया कि पिछले दो महीने पहले एक बच्चा टूटे जिम उपकरण का उपयोग करने लगा था, जिसके कारण वह घायल हो गया। निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते इन ओपन जिम को ठीक नहीं किया गया तो कोई भी बच्चा या बुजुर्ग घायल हो सकता है। सेक्टर-47 आरडब्ल्यूए महासचिव संजय चौहान ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से लिखित और सोशल मीडिया के जरिए भी शिकायतें की गईं लेकिन समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें