फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खुले नाले बना खतरा, बारिश के मौसम में बढ़ी लोगों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बारिश का मौसम आ गया है। थोड़ी देर की बरसात में ग्रेनो वेस्ट की सड़कों पर जलभराव हो जाता है जिसमें न सड़क नजर आती है और न ही नाला। ऐसे में यहां के खुले नालों की वजह से हादसे हो सकते है। स्थानीय लोगों को डर है कि बारिश के दौरान पानी भरने से ये नाले दिखाई नहीं देंगे और कोई भी व्यक्ति इनमें गिर सकता है।
विज्ञापन

टेकजोन-4 और गौड़ सिटी मॉल के पास बने खुले नाले से लोग परेशान हैं। नालों को ढकने और उनकी सफाई की व्यवस्था अभी भी बेहतर नहीं हो पाई है। खुले नालों के पास से गुजरने वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है। निवासियों ने मांग की है कि खुले नालों को जल्द से जल्द ढका जाए और बारिश से पहले इनकी सफाई कराई जाए।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में कई जगह खुले नाले हैं। बारिश के समय पानी भरने के बाद नाले नजर नहीं आते हैं। -हिमांशु खन्ना

बच्चों व बुजुर्गों के लिए खुले नाले सबसे ज्यादा चिंता की बात है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। -सुनील सचदेव

शहर में आबादी लगातार बढ़ रही है लेकिन कई जगह नालों की स्थिति खराब है। खुले नाले ढके जाएं। -शिवम निगम

बारिश में सड़क और नाले का फर्क पता नहीं चलता। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। -मनीष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें