फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: ईएसआईसी में आज से शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं, संक्रमितों के साथ अन्य बीमारियों के मरीजों का भी होगा इलाज

Fri, 21 May 2021 11:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

ईएसआईसी के डायरेक्टर डॉ. बलराज भंडार ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार कोविड मरीजों का इलाज शुरू करने पर सामान्य ओपीडी बंद कर दी गई थी, लेकिन मरीजों की असुविधा को देखते हुए इसे दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में आज से सामान्य ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। कोविड अस्पताल में परिवर्तित होने से 20 से अधिक दिनों से ओपीडी सेवाएं बंद थीं। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। 
विज्ञापन


अब यहां संक्रमितों के साथ ही अन्य बीमारियों के मरीजों का भी इलाज हो सकता है। कोविड एवं नान कोविड मरीजों के अस्पताल में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा नहीं रहे। 

ईएसआईसी के डायरेक्टर डॉ. बलराज भंडार ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार कोविड मरीजों का इलाज शुरू करने पर सामान्य ओपीडी बंद कर दी गई थी, लेकिन मरीजों की असुविधा को देखते हुए इसे दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


इसके लिए अस्पताल परिसर की एक बिल्डिंग चयनित की गई है। इसमें सामान्य मरीजों को इस प्रकार प्रवेश दिया जाएगा कि वह संक्रमितों के संपर्क में ना आए। हमने योजना से प्रशासन को अवगत कराया। 
विज्ञापन

इसके बाद हमें जिलाधिकारी से ओपीडी खोलने की अनुमति मिल गई है। शुक्रवार से सामान्य मरीज पहले की तरह यहां इलाज प्राप्त कर सकेंगे। इलाज के दौरान सामाजिक दूरी, मास्क जैसी गाइडलाइन सुनिश्चित की जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें