फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवरात्र के पहले दिन ओपीडी में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य सोमवार की तुलना में लंबे समय बाद सबसे कम मरीज पहुंचे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या में काफी समया बाद गिरावट दर्ज की गई। अन्य सोमवार की तुलना में इस सोमवार को लंबे समय बाद यह गिरावट ओपीडी में देखी गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नवरात्र के पहले दिन होने के कारण मरीजों की संख्या में कमी देखी गई। सोमवार को कुल 3,127 मरीजों ने ओपीडी में इलाज कराया जबकि सामान्यत सोमवार को यह आंकड़ा 4000 से अधिक रहता है।
विज्ञापन


अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, सोमवार को नए 2396 और पुराने 731 मरीजों ने ओपीडी में परामर्श लिया। वहीं, 1983 मरीजों ने आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) टोकन के जरिये पंजीकरण कराया। भीड़ कम होने की वजह से मरीजों को लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ा। आमतौर पर सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रहती है, क्योंकि सप्ताह की शुरूआत में अधिकतर लोग अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए ओपीडी का रुख करते हैं। खासकर पिछले दो महीनों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा था और सोमवार को यह आंकड़ा 4300 तक भी पहुंच चुका है। सीएमएस डॉ अजय राणा ने बताया कि अन्य सोमवार की तुलना में कम मरीज पहुंचे। अस्पताल प्रशासन लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें