फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में महज 25 प्रतिशत नागरिकों ने ही भरे गणना प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
– प्रक्रिया में देरी पर 17 बीएलओ के खिलाफ मामला दर्ज, 3.67 लाख प्रपत्रों को करना है पूरा, महज 11 दिन शेष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य सुस्त पड़ता दिख रहा है। अब तक 1 लाख से भी कम महज 25 प्रतिशत नागरिकों ने ही गणना प्रपत्र में अपनी जानकारी दर्ज की है। घर–घर पहुंचकर बीएलओ लोगों से फॉर्म भरवा रहे हैं, ताकि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

इस बीच एसडीएम के आदेश पर काम में लापरवाही और एसआईआर गणना प्रपत्रों की प्रक्रिया पूरी करने में देरी के आरोप में 17 बीएलओ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। विभागीय जांच में पाया गया कि कई बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में अनियमितता बरत रहे हैं। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि कि जिन बीएलओ को नोटिस दिया गया है, उनकी लापरवाही से गणना कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी बीएलओ को समय सीमा के भीतर प्रपत्र वितरण और संग्रह का काम पूरा करना अनिवार्य है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि प्रपत्र भरते समय आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं और सही जानकारी दें, जिससे मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें