फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 198 में से केवल 13 शिकायतों का मौके पर समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ मंडलायुक्त ने दादरी तहसील और डीएम ने सदर तहसील में सुनीं शिकायतें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जहां मेरठ के मंडलायुक्त ने दादरी तहसील और जिलाधिकारी ने सदर तहसील में लोगों की शिकायतों को सुना। तीनों तहसीलों में कुल 198 शिकायतें पहुंचीं, लेकिन अधिकारी इनमें से मौके पर केवल 13 शिकायतों का निस्तारण करा सके।

मेरठ मंडल के मंडलायुक्त डॉ हृषिकेश भास्कर यशोद ने दादरी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां पर 132 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। उनके साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सदर तहसील में शिकायतें सुनीं। यहां कुल 12 शिकायतें पहुंचीं और दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। जेवर तहसील में पहुंचीं 54 शिकायतों में से दो का निस्तारण हो सका। यहां अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें