फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक दिन में गलत चालान काटने के तीन मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालकों ने सोशल मीडिया पोस्ट पर शिकायत की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में यातायात सुचारू रूप से चल सकें, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस मैनुअली और कैमरों की मदद से चालान करती है। लेकिन इस बीच कैमरों द्वारा हो रहे गलत चालानों से शहरवासी खासा परेशान हो रहे हैं। सोशल मीडिया (एक्स) पर अकेले शनिवार को तीन चालकों ने पोस्ट कर उनके वाहनों पर हुए गलत चालानों की शिकायत ट्रैफिक पुलिस से की है।

सोशल मीडिया यूजर नवदीप सोखल ने शनिवार को अपने वाहन पर हुए चालान की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि वह बार बार अपने दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट का चालान पा रहे हैं। जबकि किसी दूसरे वाहन पर चालान किया गया है, जबकि इसमें सिर्फ ई और एफ का अंतर पाया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि सही व्यक्ति तक चालान भेजा जाए और उनके नंबर पर भेजे गए चालान की कार्रवाई को निरस्त किया जाए।दूसरे मामले में सोशल मीडिया यूजर वरुण ने शनिवार को पोस्ट करते हुए लिखा कि यह गलती तीसरी बार हुई है, जब उन्हें गलत चालान मिला है। जबकि वह चार पहिया चालक हैं लेकिन उनके चार पहिया पर दो पहिया वाहन का बिना हेलमेट का चालान किया गया है। ऐसे में उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और डीजीपी यूपी के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए शिकायत की है। वहीं इस मामले को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने घटना को चालान प्रकोष्ठ में सुधार के लिए भेजा है।
विज्ञापन


तीसरे मामले में सोशल मीडिया यूजर अभय कटियार ने चालान की फोटो पोस्ट करते हुए लिखते हुए दावा किया कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। इसके बावजूद उनका चालान कर दिया गया। उन्होंने इस मामले को लेकर जैसे ही ट्रैफिक पुलिस को टैग करके शिकायत की तो इसे भी चालान प्रकोष्ठ में जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं। चालान प्रकोष्ठ में यदि इन मामलों की शिकायत आती है तो उनका जल्द निस्तारण कराया जाता है। -डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें