फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: होस्टल में छात्र ने साथी को गोली मारकर की आत्महत्या, दोनों थे पक्के दोस्त; एक आंध्र तो दूसरा आगरा का

Tue, 09 Sep 2025 05:47 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस के अनुसार दोनों छात्र आपस में घनिष्ठ मित्र थे। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद के बाद गोली मारने और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट होस्टल में चली गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के विद्या विहार स्थित हॉस्टल में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब हॉस्टल के एक कमरे से गोली चलने की आवाज और कराहने की सूचना सुरक्षा गार्ड ने सुनी। जानकारी मिलने पर वार्डन व पुलिस मौके पर पहुंचे। कमरे का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। जिसे खोलने का प्रयास असफल रहा। इसके बाद वार्डन ने सीढ़ी के सहारे पीछे की तरफ से बालकनी में पहुंचकर शीशा तोड़ा और दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए।

विज्ञापन

एक आंध्र प्रदेश का तो दूसरा आगरा का
कमरे में दो छात्र खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। पुलिस जांच में मृतक की पहचान दीपक कुमार (उम्र 22 वर्ष) निवासी चिलकुलरी आंध्र प्रदेश के रूप में हुई है। वह एमबीए का छात्र था और घायल छात्र की पहचान देवांश चौहान (उम्र 23 वर्ष) निवासी भगवान टॉकीज आगरा के रूप में हुई है। वह पीजीडीएम छात्र है। 

दोनों थे घनिष्ठ मित्र
पुलिस के अनुसार दोनों छात्र आपस में घनिष्ठ मित्र थे। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद के बाद गोली मारने और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि पहले इनमें से किसी एक ने अपने साथी को गोली मारी और फिर खुद को भी सिर में गोली मार ली। मौके से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ है। 

पुलिस ने कमरा किया सील
सूचना पर फॉरेंसिक टीम व पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और कमरे का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना स्थल को पुलिस ने सील कर दिया है। मृतक दीपक कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल देवांश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विवाद अभी एक राज
पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि गोली चलाने वाला कौन था और विवाद की वजह क्या थी। सभी पहलुओं लाइसेंसी रिवॉल्वर के इस्तेमाल से लेकर दोनों छात्रों के आपसी संबंधों पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें