फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा मियां पर बड़ा आरोप: शादीशुदा महिला का कराया धर्मांतरण, घर पर काजी को बुलाकर किया निकाह

Mon, 08 Sep 2025 10:50 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

पुलिस ने महिला को पांच सितंबर को गाजियाबाद बहरामपुर के राजा मियां उर्फ एहसान के साथ चेन्नई से बरामद किया। पुलिस को दोनों के पास से निकाह करने संबंधी कागजात मिले।
विज्ञापन
धर्मांतरण और निकाह का आरोप - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा कोतवाली फेज थ्री स्थित एक गांव में रहने वाली शादीशुदा महिला का धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में परिजनों ने कोर्ट में याचिका दायर किया। इसके बाद कोतवाली फेज थ्री में मुकदमा दर्ज किया गया और महिला को चेन्नई से बरामद कर सोमवार को हाईकोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

नोएडा में रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2018 में कानपुर देहात के रहने वाले एक शख्स से हुई थी। वर्ष 2019 में महिला ने बेटे को जन्म दिया। इसके कुछ महीने बाद पति से विवाद हो गया और महिला मायके आकर रहने लगी। इस दौरान वह सेक्टर 63 की एक फैक्टरी में सिलाई का काम करने लगी। यहां पर उसकी घनिष्ठता गाजियाबाद निवासी राजा मियां उर्फ एहसान से हो गई थी। पिछले माह महिला लापता हो गई। परिजनों ने राजा पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का शक जताया था। इसके बाद परिजनों ने 22 अगस्त को हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका डाली।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला को पांच सितंबर को गाजियाबाद बहरामपुर के राजा मियां उर्फ एहसान के साथ चेन्नई से बरामद किया। पुलिस को दोनों के पास से निकाह करने संबंधी कागजात मिले। जांच में पता चला कि राजा के घर पर काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन काजी ने महिला का जबरन निकाह करवाया था जबकि महिला का अपने पति से कोई तलाक नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि वर्ष 2022 में भी महिला लापता हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें