फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में एक लाख 75 हजार विद्यार्थियों ने लिया भाग

विज्ञापन
फोटो : 9परीक्षा के दौरान स्कूल का दौरा करते डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस विभाग की ओर से बुधवार को जिले के 940 स्कूल, 27 कॉलेज, आईटीआई व पॉलिटेक्निक में रोड सेफ्टी को लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता के लिए छात्रों के 4 ग्रुप बनाए गए थे जिसमें कक्षा तीसरी से 5वीं के विद्यार्थी, छठी से 8वीं के विद्यार्थी, 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी और कॉलेज के विद्यार्थियों का ग्रुप बनाया गया था।
विज्ञापन

संबंधित थाने की टीमों द्वारा उनके क्षेत्र में स्कूल व कॉलेजों में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में पहले ग्रुप में करीब 41,135 विद्यार्थी, दूसरे ग्रुप में 45529 विद्यार्थी, तीसरे ग्रुप में 66,999, चौथे ग्रुप में 21,044 विद्यार्थी, जो कुल 1,74,707 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी स्कूल व कॉलेज से प्रत्येक ग्रुप से 1, 2 और 3 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सिलेक्ट किया जाएगा, जिनकी द्वितीय चरण प्रतियोगिता जल्द करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें