फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से एक की मौत, 15 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कोरोना से मौत के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। सोमवार को एक और मौत होने से कुल मरने वालों की संख्या 26 हो गई। वहीं 15 नए संक्रमित मिलने से अब कुल मरीजों का आकड़ा 1223 हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुन्हाना शहर में कोराना से एक 51 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार उनको पहले पुन्हाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद तबियत खराब होने पर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं 15 नए मामले आए जबकि 21 मरीज ठीक भी हुए है। नए मामले तावडू में एक, निजामपुर में एक, मोहम्मदपुर में एक, पुन्हाना में एक, नई में एक, मोहम्मदपुर अहीर में एक, गांगोली में एक, इंडरी में एक, दादू में एक, कलवाड़ी में एक, बजहेड़ा में एक, फिरोजपुर झिरका में एक व राहड़ी में एक आए हैं। जिले में कोरोना के अब 37 एक्टिव मरीज हो गए हैं। जिले में 1223 में से 1160 मरीज ठीक हो गए हैं। अब तक 30748 लोगों को निगरानी पर लिया जा चुका है, जिनमें से 28955 लोगों का समय पूरा हो चुका है जबकि 1793 लोग निगरानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें