फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में एक की गई जान, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में गुलधर स्टेशन के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में निवाड़ी पतला निवासी मुकेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पतला निवासी मुकेश ने बताया कि उनका उनका बेटा मनी कस्बा निवासी अपने दोस्त शिवम के साथ बाइक से गाजियाबाद आया था। जब वह गुलधर स्टेशन के पास पहुंचा तो डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में मनी की मौके पर मौत हो गई, जबकि, शिवम घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि डंपर के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें