नोएडा सेक्टर 38-ए स्थित गॉर्डन गैलेरिया मॉल के पब में दो पक्षों में पार्टी करने के दौरान विवाद हो गया। जब दोनों पक्ष के लोग बाहर आए तो एक युवक को तीन लोगों ने पीट दिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक, गांधीनगर, दिल्ली निवासी उदयवीर का आरोप है कि बुधवार रात को वह मॉल के एक पब में आया था। यहां नितिन शर्मा व उसके साथियों ने बदसलूकी शुरू कर दी। मैनेजर ने नितिन व साथियों को समझाकर बाहर भेज दिया।
इस बीच उदयवीर के मोबाइल पर किसी परिचित की कॉल आ गई। बार में म्यूजिक के कारण आवाज नहीं आ रही थी। वह मोबाइल पर बात करने बाहर आ गया। इसके बाद नितिन व साथियों ने उसे पीट दिया। इससे उसकी आंख के नीचे की हड्डी टूट गई।