फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 675 किग्रा अवैध पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिला की गोकलपुरी थाना पुलिस ने दिवाली से पूर्व प्रतिबंधित पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अटूटा, हापुड़, यूपी निवासी नूर मोहम्मद (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 675 किलोग्राम पटाखों के अलावा एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद की है।
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि शनिवार शाम को उनकी टीम गोकुलपुरी इलाके में अंबेडकर कॉलेज के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उनकी टीम ने एक बोलेरो गाड़ी को जांच के लिए रोका। छानबीन के दौरान पुलिस को गाड़ी से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। आरोपी ने बताया कि वह हापड़ के गांव अटूटा का रहने वाला है। वह पटाखे कहां से लाया, इस बात का पता लगाने की कोशिश हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें