फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंथली डबल मर्डर केस: पुलिस के हत्थे चढ़ा एक आरोपी, घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार और तमंचा बरामद

Thu, 23 Oct 2025 04:14 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

दादरी में जारचा पुलिस ने सैंथली डबल मर्डर केस का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी निखिल बरहेला को स्विफ्ट कार, तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया। नाली विवाद में दो लोगों की हत्या हुई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जारचा पुलिस ने सैंथली डबल मर्डर केस का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की बिना नंबर की स्विफ्ट कार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


दिवाली के दिन 20 अक्तूबर को गांव सैंथली में नाली के पानी के विवाद को लेकर अजयपाल और दिपांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के परिजन धारा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी निखिल बरहेला (25 वर्ष) निवासी गांव कोट गांव दादरी को सुबह 11:15 बजे गांव आनन्दपुर पुलिया से 100 मीटर खटाना की तरफ नहर पटरी मार्ग पर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि निखिल घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार चला रहा था और फायरिंग में भी शामिल था।
विज्ञापन


आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें