फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपर मैंझा में युवाओं ने खुद भरा सड़क का गड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। परौर-मैंझा लिंक सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे को बुधवार को स्थानीय लोगों ने भर दिया। विभाग ने इसकी कोई सुध नहीं ली। अब तक विभाग की लापरवाही के चलते जानलेवा बने इस गड्ढे को स्थानीय लोगों युवराज उर्फ पिंकू व साथ में प्रवासी रामगोपाल ने गड्ढे को स्वयं ही भर दिया। गड्ढे को लेकर स्थानीय निवासी पूर्व उपप्रधान उत्तम गोस्वामी ने अमर उजाला के जरिये अपनी आवाज उठाई थी। इसके बावजूद विभाग की लापरवाही को देख इन स्थानीय युवाओं ने इस गड्ढे को भर दिया। गोस्वामी ने कहा कि उनकी दुकान के पास बने इस गड्ढे में कई बार लोग चोटिल होने से बाल-बाल बचे हैं लेकिन विभाग ने इसे दुरुस्त नहीं किया। मंगलवार को भी इस गड्ढे के कारण एक बड़ा हादसा होने से टला है अन्यथा, बाइक पर बैठे पति और पत्नी के साथ कुछ भी हादसा हो सकता था। सड़क की समय-समय पर मरम्मत कार्य होना चाहिए लेकिन विभाग कभी कभार ही सुध लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें