फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 15 दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पिनगवां खंड के शाह चोखा के व्यक्ति के अपहरण मामले में कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पिनगवां। पुन्हाना तहसील परिसर से दिनदहाड़े हुए अपहरण के मामले में पुलिस को करीब 15 दिन बाद सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद असलम उर्फ सल्ली निवासी गांव बिसरू थाना बिछौर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। इसमें पीड़ित के रिश्तेदारों पर भी अपहरण की योजना में शामिल होने का आरोप है। इस मामले में पिनगवां खंड के गांव शाह चोखा निवासी नवाब पुत्र इस्माइल ने थाना शहर पुनहाना में शिकायत दी थी। उसने बताया कि 26 फरवरी को वह अपने पिता इस्माइल के साथ जमीन के कागजात निकलवाने के लिए तहसील पुन्हाना आए थे। दोपहर करीब तीन बजे जब दोनों तहसील कार्यालय से बाहर निकलकर पुनहाना-बिसरू रोड पर पहुंचे तो अचानक दो गाड़ियों में सवार करीब 15 से 20 लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में गांव बिररू निवासी खुर्शीद, सल्ली उर्फ असलम, हुसैनदीन, अप्पर सहित अन्य लोग शामिल थे। सभी ने मिलकर इस्माइल को पकड़ लिया। विरोध करने पर नवाब के साथ मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने हॉकी से इस्माइल के सिर पर वार किया और उन्हें काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर ले गए। घटना का एक वीडियो भी मौजूद है। उसने अपने छोटे भाई जमालुद्दीन उर्फ कालिया पर भी आरोप लगाया कि उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इस घटना की साजिश रची।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामले में नामजद आरोपी असलम उर्फ सल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें