फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान दिवस पर पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। कृषि, पशुपालन, मत्स्य समेत विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन

किसानों ने सम्मान निधि नहीं मिलने, बीज, खाद को लेकर अपने समस्याएं रखीं। किसान रामवीर ने कहा कि उनके मना करने के बाद भी उनकी फसल का बीमा बैंक के माध्यम से कर दिया। किसान ने नाराजगी जाहिर की। किसान को बताया गया कि फसल लोन होने के कारण बीमा कराया जाता है। अगर किसान को बीमा नहीं कराना है तो उनको लिखित में बैंक को देना होता है। प्रगतिशील किसानों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपनी समस्याओं को साझा किया। पांच किसानों की शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें