फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर जा रहे सुरक्षाकर्मी की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में अलीगढ़ के पिसावा निवासी सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक चाचा की गांव में मृत्यु की खबर आने के बाद सुरक्षाकर्मी धीरज कुमार घर जा रहा था। परिजन ने ईकोटेक-1 थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। परिजनों ने एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हादसे की जांच करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के पलसेड़ा गांव निवासी मनवीर ने बताया कि भाई धीरज कुमार एक सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी था। धीरज चूहड़पुर गांव में किराये पर रहता था। 7 जनवरी की रात धीरज की ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। जेब से मिले पहचान पत्र आदि से उसकी शिनाख्त हुई। परिजनों के मुताबिक 7 जनवरी को ही धीरज के चाचा की गांव में मृत्यु हुई थी। परिजन को आशंका है कि किसी ने चाचा की मृत्यु की सूचना धीरज को दी थी। सूचना मिलने पर धीरज गांव के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान उसकी हादसे में मृत्यु हो गई। धीरज एक बच्चे का पिता है और उसकी पत्नी गर्भवती है। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक व वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस जगह हादसा हुआ वहां सीसीटीवी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें