इससे पहले महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने का आरोपी कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में दिल्ली, उत्तराखंड व यूपी में दबिश दे रही है। फेज-दो थाना पुलिस ने शुक्रवार रात पत्नी, चालक व मैनेजर सहित चार लोगों को हिरासत में लिया था। इनसे पूछताछ कर आरोपी का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
साथ ही, पुलिस ने आरोपी की चार मंहगी गाड़ियों को जब्त कर लिया था। एक कार पर यूपी शासन का फर्जी लोगो लगा होने से अलग से केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने मामले में जानबूझकर चोट पहुंचाने (323), उकसाने के लिए अपमानित करने (504) और धमकी देने (506) आदि धाराएं जोड़ी हैं, जबकि अभद्रता और छेड़छाड़ का मामला पहले से ही दर्ज है।