- ग्रेनो प्राधिकरण ने शुरू की पहल, एओए के साथ की जा रहीं बैठकें
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर होने वाले झगड़ों को खत्म करने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण फीडिंग प्वाइंट बनाएगा। इसके लिए सोसाइटियों के साथ बैठकें कर जगह चिह्नित की जाएगी। शुक्रवार को प्राधिकरण ने महागुन माइवुड की एओए के साथ बैठक की। सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि आपसी विवाद नहीं हो इसके लिए बातचीत से समाधान का रास्ता निकाला जा रहा है। आपसी सहमति से फीडिंग प्वाइंट बनाने से विवाद भी नहीं होंगे। हर बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की बैठक एओए के साथ रहेगी। प्राधिकरण के महाप्रबंधक आरके भारती की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष, जिला पशु क्रूरता निवारण समिति, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पशु चिकित्सक, एचसीएल फाउंडेशन के प्रतिनिधि और एओए व सोसाइटी के एस्टेट मैनेजर और डाॅग फीडर भी शामिल होंगे।
वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने इसके लिए 31 दिसंबर तक 24 सोसाइटियों के साथ बैठक का शिड्यूल जारी किया है। अभी तक सेवियर ग्रीन आर्क, पार्श्वनाथ पैनोरमा और महागुन माइवुड सोसाइटी के समिति बैठक कर चुकी है। अगली बैठक 13 अगस्त को टेकजोन- 4 स्थित हिमालया प्राइड सोसाइटी के साथ दोपहर एक बजे से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में छठे तल पर स्थित बोर्ड रूम में होगी।
इन तारीख में रहेंगी आगे बैठकें
- 20 अगस्त को जेपी ग्रींस
- 27 अगस्त को ऐस सिटी
- तीन सितंबर को गौर सिटी-1 की एआईजी पार्क एवेन्यू
- 10 सितंबर को एटीएस ग्रीन पैराडिसो
- 17 सितंबर को आम्रपाली गोल्फ होम
- 24 सितंबर को एनटीपीसी आनंदम सोसायटी
- 1 अक्तूबर को नियो टाउन
- 8 अक्तूबर को स्वर्ण नगरी स्थित अफॉर्डेबल हाउसिंग सोसायटी
- 15 अक्तूबर को निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू-2
- 22 अक्तूबर को ग्रीनवुड गवर्नमेंट वेलफेयर सोसायटी फेज-1
- 29 अक्तूबर को सेंचुरियन पार्क
- 5 नवंबर को अर्थकान कासा ग्रैंड-2
- 12 नवंबर को ड्रीम वैली विला
- 19 नवंबर को लोटस विला सोसाइटी जलपुरा
- 26 नवंबर को सुपरटेक ईको विलेज-1
- 3 दिसंबर को स्ट्रैटेजिक रॉयल कोर्ट
- 10 दिसंबर को जेकेजी पाम कोर्ट
- 17 दिसंबर को पंचशील ग्रीन
- 24 दिसंबर को श्री राधा स्काई गार्डन
- 31 दिसंबर को अंतरिक्ष गोल्फ लिंक
अतुल भारद्वाज