फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लोगों को संगठन से जोड़ें पदाधिकारी-त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए पदाधिकारी सदस्यता अभियान में जुट जाए। पार्टी की नीतियों की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। वह ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर रोड पर आयोजित मेरिज होम में आयोजित युवा सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो युवा सदस्य पार्टी में सक्रिय रूप से काम करे उनको महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी दी जाए। युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का काम किया जाए। सम्मेलन में गौतमबुद्धनगर की प्रियंका चौधरी को मेरठ मंडल का सदस्यता प्रभारी मनोनीत किया है। इस मौके पर जनार्दन भाटी जिलाध्यक्ष लोकदल, इंद्रवीर भाटी, अजीत दौला, निशांत भाटी, कार्यकारी अध्यक्ष युवा, विजेंद्र यादव, गौरव, आजाद मलिक, मनोज चौधरी, विनय प्रधान समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें