फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लापरवाही पर होगी कार्रवाई-सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में पंचायती राज विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। अधिकारियों को हिदायत दी कि अगर किसी योजना में लापरवाही होती है तो संबंधी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डा. शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि संचालित योजनाओं में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर कराए जा रहे कार्यों की समय-समय पर नियमित रूप से सत्यापन किया जाएगा। जिससे योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर कार्यों में उदासीनता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, डीपीएम, डीसी समेत अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें