फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावड़ू नगरपालिका कार्यालय से नदारद रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। बृहस्पतिवार के दिन कोई अधिकारी नगर पालिका कार्यालय में नहीं पहुंचा। वहीं अपनी विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने के उद्देश्य से पहुंचे शहरवासी कई घंटों के इंतजार के बाद बैरंग लौट गए। इससे शहर वासियों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति रोष है।
विज्ञापन

शहर वासी सुशील भारद्वाज, निरंजन ,लीलू ,महावीर यादव, राम रती ,राम , कौशल्या व सुनीता आदि ने बताया कि वह कई दिनों से प्रॉपर्टी आईडी ,एनओसी ,जन्म प्रमाण पत्र ,संपत्ति कर जैसे कार्यों को लेकर नगर पालिका कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं ।लेकिन नगर पालिका कार्यालय में अधिकारी के नहीं बैठने से वह बैरंग लौट जाते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी नगर पालिका सचिव ,एमई, जेई और अकाउंटेंट अपने के कक्षों में सीटों से नदारद थे। वहां पर मौजूद अन्य कर्मचारियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बाहर बैठकर इंतजार करने के लिए कहा। जब उन्होंने गंभीरता से सवाल कर अधिकारियों के नहीं आने के बारे में पूछा तो बताया गया कि नगर पालिका सचिव और एमई वैष्णो मां के दर्शन के लिए गए हैं। वहीं अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे जेई भी बृहस्पतिवार को निजी कार्य के चलते नगरपालिका कार्यालय नहीं पहुंचे थे तो अकाउंटेंट भी अपने कक्ष में सीट पर मौजूद नहीं था। आरोप है कि नगरपालिका कार्यालय में छोटे कर्मचारियों का व्यवहार भी ठीक नहीं था। दो घंटे के इंतजार के बाद कोई अधिकारी उन्हें नहीं मिला तो वह बैरंग लौट आए। समस्या को लेकर तावडू नगर पालिका चेयरपर्सन मनीता गर्ग को भी अवगत कराया गया तो उन्होंने जल्द से जल्द शहर वासियों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
वहीं इस बारे में जिला अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका का कहना है कि नगरपालिका सचिव व एमई 2 दिन के अवकाश पर हैं । अवकाश से संबंधित उनके कार्यालय में पहले ही सूचित किया था। यदि किसी कर्मचारी या बड़े अधिकारी ने बगैर अनुमति पर अवकाश लिया है तो उस पर संज्ञान लिया जाएगा। शहर के लोगों की जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा।
विज्ञापन

लोगों ने मांग की है कि तावडू नगर पालिका कार्यालय में किसी भी अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार नहीं सौंपा जाए। अधिकारी की स्थायी नियुक्ति तावडू में ही की जाए ताकि लोगों की जन समस्याओं का समाधान उचित समय पर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें