फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की तो अब खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की तो खैर नहीं
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अब सोशल मीडिया पर विवादित या आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो खैर नहीं। डीजीपी के निर्देश पर प्रदेश स्तर पर ‘सोशल मीडिया कंप्लेंट सेल’ का गठन किया गया है। अगर किसी ने ऐसी पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस को भेज दिया तो रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी होगी। पुलिस ने विवादित और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर शिकंजा कसने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8874327341 जारी किया है। इस पर अब कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेकर शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, प्रदेश में कानून व्यवस्था के वर्तमान परिदृश्य में सोशल नेटवर्किंग साइट्स के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्रों पर सतर्क निगरानी रखने के लिए पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर प्रदेश स्तर पर सेल का गठन किया गया है। इससे सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर आदि किसी भी माध्यम से विवादित या आपत्तिजनक पोस्ट की जाती है और इसकी शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इससे पहले की गई शिकायत और पोस्ट के संबंध में पूरी पड़ताल की जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर केस दर्ज किया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। व्हाट्सएप नंबर पर कोई भी व्यक्ति 24 घंटे में कभी भी शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें